03 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Lifestyle Desk: अगर आप मार्च की हल्की ठंड में बर्फ से ढकी वादियों का आनंद लेना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी ने पटना से कश्मीर के लिए खास टूर पैकेज लॉन्च किया है। Kashmir अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांत माहौल और बर्फबारी के लिए दुनियाभर में मशहूर है। डल झील की खूबसूरती, गुलमर्ग की बर्फीली ढलानें और पहलगाम की हरियाली इस मौसम में और भी आकर्षक हो जाती हैं। ऐसे में यह पैकेज बजट में आरामदायक और व्यवस्थित यात्रा का अच्छा विकल्प बन सकता है।
क्या है पैकेज में खास?
यह पैकेज 5 रात और 6 दिन का है, जिसकी शुरुआत 20 मार्च से हो रही है। यात्रियों को Patna से Srinagar तक आने-जाने की फ्लाइट सुविधा दी जाएगी। श्रीनगर पहुंचने के बाद बस या कैब के जरिए स्थानीय पर्यटन कराया जाएगा। इस टूर में श्रीनगर के साथ-साथ Gulmarg, Sonmarg और Pahalgam की सैर शामिल है। होटल में ठहरने की व्यवस्था भी पैकेज का हिस्सा है, हालांकि खाने का खर्च इसमें शामिल नहीं है।
कितना है खर्च?
इस टूर पैकेज की शुरुआती कीमत 49,940 रुपये है (सिंगल ऑक्यूपेंसी)। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 39,680 रुपये और तीन लोगों के लिए प्रति व्यक्ति 38,240 रुपये देने होंगे। जो लोग बजट में कश्मीर की खूबसूरती का अनुभव लेना चाहते हैं, उनके लिए यह पैकेज एक अच्छा मौका हो सकता है। बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी ली जा सकती है।













