मिडिल ईस्ट तनाव: खाड़ी देशों में फंसे लाखों भारतीय, IMA ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

03 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

International Desk:  United States, Israel और Iran के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर खाड़ी देशों तक पहुंच गया है। Kuwait, Oman, Saudi Arabia, Bahrain और United Arab Emirates में हालात प्रभावित हुए हैं, जहां बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक रहते और काम करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पश्चिम एशिया में करीब 96 लाख भारतीय निवास करते हैं, जिनमें से लगभग 40 लाख सिर्फ यूएई में बसे हुए हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए इनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

इस बीच Indian Medical Association (IMA) ने बयान जारी कर कहा है कि वह प्रभावित भारतीयों के साथ खड़ी है। संगठन ने जरूरतमंद लोगों से अपील की है कि वे संबंधित देशों में भारतीय दूतावास द्वारा जारी इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। साथ ही IMA के ऑनरेरी फाइनेंस सेक्रेट्री डॉ. पीयूष जैन से भी सहायता के लिए संपर्क किया जा सकता है। IMA ने लोगों से शांत रहने और हेल्पलाइन जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की है।

भारतीय दूतावास के आपातकालीन संपर्क नंबर

  • कुवैत: +965-65501946

  • ओमान: +968-98282270, 80071234 (टोल फ्री)

  • सऊदी अरब: 00-966-11-4884697, 00-966-542126748, 8002471234 (टोल फ्री, केवल व्हाट्सऐप)

  • बहरीन: 00973-39418071

  • संयुक्त अरब अमीरात: 800-46342 (टोल फ्री), +971543090571

पश्चिम एशिया में रह रहे भारतीयों में छात्र, कामकाजी प्रवासी और यात्री बड़ी संख्या में शामिल हैं। मौजूदा तनाव के चलते खासकर छात्रों और उनके परिवारों में चिंता का माहौल है। भारत सरकार संबंधित देशों के अधिकारियों के संपर्क में है और भारतीय नागरिकों को भरोसा दिलाया गया है कि उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।