चंडीगढ़ में पहली इंटरनेशनल मैराथन, 38 विदेशी धावकों समेत 3500 प्रतिभागियों ने भरी दौड़

02 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Chandigarh Desk:  सिटी ब्यूटीफुल में पहली बार आयोजित हुई Chandigarh International Marathon ने रविवार को इतिहास रच दिया। यूटी प्रशासन की ओर से आयोजित इस इंटरनेशनल मैराथन में 38 अंतरराष्ट्रीय धावकों सहित 3500 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सुबह की ताजा हवा में शहर की सड़कों पर दौड़ते एथलीट्स का उत्साह देखते ही बनता था।

मैराथन को पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने खुद भी 5 किलोमीटर की दौड़ में भाग लेकर धावकों का हौसला बढ़ाया। आयोजन में कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।

मैराथन में चार श्रेणियां रखी गईं—5 किमी, 10 किमी, 21 किमी (हाफ मैराथन) और 42 किमी (फुल मैराथन)। देश-विदेश के धावकों ने फिटनेस और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रमुख परिणाम

फुल मैराथन (42 किमी) महिला वर्ग

पहला: मस्करीम (02:31:14)

दूसरा: रूथ चेलंगट वकाबू (02:31:15)

तीसरा: रीता जेलागट (02:33:57)

फुल मैराथन (42 किमी) पुरुष वर्ग

पहला: ओलबाना नेगासा यादाते (02:17:41)

दूसरा: एग्रे किप्रोटिच रोनो (02:17:41)

तीसरा: सिलास चेबी (02:17:42)

हाफ मैराथन (21 किमी) महिला वर्ग

प्रथम: त्सेहे देसालेग्न (01:14:38)

द्वितीय: इवेन चेपकेमोई (01:15:29)

तृतीय: मुन्नी देवी (01:15:42)

हाफ मैराथन (21 किमी) पुरुष वर्ग

प्रथम: हरमनजोत सिंह (01:02:04)

द्वितीय: पंचानन बेरा (01:02:09)

तृतीय: केम्बोई केविन किप्रोनो (01:02:14)

10 किमी (महिला वर्ग)

प्रथम: सोनिया (00:34:35)

द्वितीय: सेनायित अयेले (00:34:38)

तृतीय: अंजली (00:38:46)

10 किमी (पुरुष वर्ग)

प्रथम: साहिल कपूर

द्वितीय: गौरव कसाना

तृतीय: सावन

पुरस्कार राशि

फुल मैराथन: 7 लाख, 5 लाख, 3 लाख

हाफ मैराथन: 4 लाख, 3 लाख, 1.5 लाख

10 किमी दौड़: 2 लाख, 1.5 लाख, 1 लाख

इस आयोजन ने न केवल खेल प्रेमियों को एक मंच दिया, बल्कि शहर में खेल संस्कृति और फिटनेस के प्रति जागरूकता को भी नई ऊर्जा दी। पहली बार हुए इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन को लेकर प्रतिभागियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।