25 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Haryana Desk: हरियाणा में Shahabad Markanda railway station के पास एक दर्दनाक हादसे में चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौ*त हो गई। युवक का शव शाहाबाद और मोहड़ी रेलवे स्टेशनों के बीच दोनों रेलवे ट्रैक के बीच पड़ा मिला। सूचना मिलते ही Government Railway Police (GRP) मौके पर पहुंची और श*व को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
GRP के अनुसार यह घटना रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। संबंधित ट्रेन अंबाला की ओर जा रही थी। सुबह करीब छह बजे रेलवे कंट्रोल रूम को ट्रैक के बीच श*व पड़े होने की सूचना मिली, जिसके बाद रेलवे पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की।
25 वर्षीय युवक की आशंका, पहचान नहीं
प्रारंभिक जांच में मृ*तक की उम्र लगभग 25 वर्ष आंकी गई है। पुलिस का कहना है कि युवक बिहार क्षेत्र का प्रतीत होता है, लेकिन उसकी शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। मृ*तक ने पीली पैंट, नीली बनियान, हल्की नीली शर्ट, मटमैले रंग की जर्सी और लाल-हरी बेल्ट पहन रखी थी। उसकी जेब से कोई यात्रा टिकट भी बरामद नहीं हुआ।
सिर में गंभीर चोट, ट्रेन से गिरने की पुष्टि
मामले की जांच कर रहे एएसआई Vikas Kumar ने बताया कि युवक के सिर के पीछे गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जो आमतौर पर चलती ट्रेन से गिरने पर लगते हैं। प्रारंभिक तौर पर यही माना जा रहा है कि वह संतुलन बिगड़ने के कारण ट्रेन से नीचे गिर गया।
टीटीई चेकिंग से घबराने की आशंका
पुलिस को संदेह है कि युवक बिना टिकट यात्रा कर रहा था। संभव है कि टीटीई की जांच देखकर वह घबरा गया और चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान वह ट्रैक पर सिर के बल गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौ*त हो गई।
फिलहाल पुलिस मृ*तक की पहचान और उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।













