चंडीगढ़, 16 फरवरी 2026 Fact Recorder
Punjab Desk: पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवा ने केंद्र सरकार पर भारत- अमरीका व्यापार समझौते के जरिए देश के किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह समझौता भारत के किसानों के लिए काफ़ी नुक्सानदेय साबित होगा।
उन्होंने कहा कि यह समझौता न केवल हमारे अन्नदाता को तबाह करेगा बल्कि उनके हितों को भी नुक्सान पहुंचाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार के इस फ़ैसले की सख़्त निंदा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार लगातार हमारे देश के किसानों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हर कदम पर किसानों के साथ कंधे से कंधा लगा कर खड़ी है।
स. संधवा ने इस बात पर ज़ोर दिया कि वाजिब कीमतों, सबसिडियों, बुनियादी ढांचा और जोखिम सुरक्षा जैसे मज़बूत घरेलू समर्थन के बिना, विदेशी कारोबार के लिए भारतीय बाज़ार खोलने का यह कदम छोटे और सीमांत किसानों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्धित किसानों का विरोध एक चेतावनी संकेत है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार यह समझती है कि यह समझौता सचमुच किसानों के हितों को प्राथमिकता देता है तो उसको पारदर्शिता, सांसदीय बहस और अर्थपूर्ण विचार-विर्मश के द्वारा यह साबित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया जाता तो कृषि सैक्टर में सुधारों की यह धारणा एक बार फिर देश का पेट भरने वाले हमारे किसानों की शंका- चिंताओं को दूर करने में असफल रहेगी।













