Home Entertainment Allu Sirish ने Chiranjeevi को दिया शादी का न्योता, प्री-वेडिंग जश्न की...

Allu Sirish ने Chiranjeevi को दिया शादी का न्योता, प्री-वेडिंग जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

16 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

National Desk: तेलुगु स्टार अल्लू सिरीश और नयनिका रेड्डी की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। 15 फरवरी, 2026 को महाशिवरात्रि के मौके पर सिरीश ने अपने मेगास्टार अंकल चिरंजीवी और उनकी पत्नी सुरेखा को शादी का पहला निमंत्रण दिया। इस मौके की तस्वीरें और वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज में शेयर कीं।

शादी के जश्न की शुरुआत पसुपु सेरेमनी से हुई, जिसमें राम चरण और उपासना कामिनेनी कोनिडेला भी शामिल हुए। घर को पीले गेंदे और सफेद फूलों से सजाया गया।

अल्लू सिरीश और नयनिका रेड्डी 6 मार्च, 2026 को साउथ इंडियन रीति-रिवाज से शादी करेंगे। समारोह में उनके करीबी दोस्तों और परिवार को आमंत्रित किया जाएगा।