07 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Health Desk: मोरिंगा यानी सहजन को सुपरफूड माना जाता है। इसकी पत्तियां और फलियां दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इसमें आयरन, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखने के साथ-साथ वेट लॉस में भी मदद करते हैं। अगर मोरिंगा को सही तरीके से डाइट में शामिल किया जाए, तो यह आपकी ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बना सकता है।
1. मोरिंगा की चाय पिएं
वजन कम करना चाहते हैं तो मोरिंगा की चाय को अपनी डेली रूटीन का हिस्सा बनाएं।
इसके लिए मोरिंगा की पत्तियों को पानी में उबाल लें या गुनगुने पानी में थोड़ा सा मोरिंगा पाउडर मिलाकर खाली पेट सेवन करें। इससे बॉडी डिटॉक्स होती है, डाइजेशन बेहतर रहता है और स्किन भी हेल्दी बनती है।
2. स्मूदी में मिलाएं मोरिंगा
अगर आप हेल्दी स्मूदी पीते हैं, तो उसमें थोड़ी सी मोरिंगा की पत्तियां या पाउडर मिलाएं।
फलों और सब्जियों से बनी यह स्मूदी एक बेहतरीन ब्रेकफास्ट ऑप्शन है, जो लंबे समय तक पेट भरा रखती है और अनहेल्दी स्नैकिंग से बचाती है।
3. मोरिंगा का सूप बनाएं
मोरिंगा का सूप स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहतरीन होता है।
इसमें आप मोरिंगा की पत्तियों और सहजन की फलियों दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बच्चों के लिए भी फायदेमंद है। साउथ इंडिया में सांभर में ड्रमस्टिक का उपयोग इसी का उदाहरण है।
4. मोरिंगा का पराठा ट्राई करें
डाइट में मोरिंगा शामिल करने का यह एक टेस्टी तरीका है।
ताजी पत्तियों को बारीक काटकर आटे में मिलाएं या उबली हुई मोरिंगा की फलियों का पल्प डालकर पराठा बनाएं। कम तेल या देसी घी का इस्तेमाल करें, ताकि यह हेल्दी बना रहे।
5. सलाद या चटनी में करें इस्तेमाल
सलाद में आधा छोटा चम्मच मोरिंगा पाउडर मिलाकर खाने से वेट लॉस के साथ-साथ प्रोटीन भी मिलता है, जिससे मसल्स मजबूत होती हैं।
इसके अलावा आप मोरिंगा की चटनी भी बना सकते हैं। सूखी चटनी लंबे समय तक सुरक्षित रहती है और साउथ इंडिया में बनने वाली मुरुंगई कीराई पोडी बेहद पौष्टिक मानी जाती है।













