दिलजीत दोसांझ का संघर्ष भरा किस्सा: कभी ‘बॉर्डर’ देखने के पैसे नहीं थे, आज ‘बॉर्डर 2’ का हैं हिस्सा

28 जनवरी, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Punjabi Desk:  पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ इन दिनों फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनकी दमदार अदाकारी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और बॉक्स ऑफिस पर भी यह शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसी बीच दिलजीत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर 1997 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ से जुड़ा एक भावुक किस्सा सुनाया।

दिलजीत ने बताया कि उस समय उनके पास थिएटर में फिल्म देखने तक के पैसे नहीं थे और घरवाले भी सिनेमा जाने की इजाजत नहीं देते थे। मोहल्ले के लोग जब थिएटर का माहौल और फिल्म की तारीफ करते थे, तो वह और ज्यादा उत्साहित हो जाते थे। बाद में जब फिल्म टीवी पर आई, तब उन्होंने इसे कई बार देखा और महसूस किया कि यह देश से जुड़ी एक खास फिल्म है।

वीडियो में दिलजीत ने ‘बॉर्डर 2’ का हिस्सा बनने पर भगवान का शुक्रिया अदा किया और कहा कि जो कुछ भी उन्हें मिल रहा है, वह ईश्वर की देन है। फिल्म में दिलजीत परमवीर चक्र विजेता फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों की भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं।