आज का पंचांग: 5 जनवरी 2026 | शाम से भद्रा का प्रभाव, जानें पूजा के शुभ-अशुभ मुहूर्त

5 जनवरी 2026 Fact Recorder

Rashifal Desk: पंचांग के अनुसार आज 5 जनवरी 2026 को माघ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। यह वर्ष 2026 का पहला सोमवार है, जिसे सनातन धर्म में भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि सोमवार को महादेव की पूजा करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। हालांकि आज शाम से भद्रा का साया शुरू हो रहा है, ऐसे में पूजा-पाठ और शुभ कार्यों के लिए सही समय का ध्यान रखना जरूरी है। आइए जानते हैं आज का विस्तृत पंचांग।

आज की तिथि और योग
तिथि: कृष्ण द्वितीया – प्रातः 9:56 बजे तक
मास (पूर्णिमांत): माघ
दिन: सोमवार
संवत: 2082
योग: विष्कम्भ – रात्रि 10:47 बजे तक

करण:
गरज – प्रातः 9:56 बजे तक
वणिज – सायं 8:53 बजे तक
सूर्य और चंद्र का समय
सूर्योदय: प्रातः 7:15 बजे
सूर्यास्त: सायं 5:38 बजे
चंद्रोदय: सायं 7:49 बजे
चंद्रास्त: प्रातः 8:56 बजे

आज के शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:06 बजे से 12:47 बजे तक
अमृत काल: प्रातः 7:29 बजे से 8:58 बजे तक

आज के अशुभ समय
राहुकाल: प्रातः 8:33 बजे से 9:51 बजे तक
गुलिकाल: दोपहर 1:45 बजे से 3:02 बजे तक
यमगण्ड: प्रातः 11:09 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक

आज का नक्षत्र
आज चंद्रमा पुष्य नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।
पुष्य नक्षत्र: दोपहर 1:25 बजे तक
नक्षत्र स्वामी: शनि देव
राशि स्वामी: चंद्र देव
देवता: बृहस्पति देव
प्रतीक: कमल या गाय का थन

पुष्य नक्षत्र के गुण:
यह नक्षत्र सहायक, संवेदनशील, आत्मनिर्भर, धैर्यवान, परिश्रमी, शांत स्वभाव, बुद्धिमान, कर्तव्यनिष्ठ, नियमपालक और परोपकारी स्वभाव का प्रतीक माना जाता है।
विशेष सूचना: आज शाम से भद्रा का प्रभाव शुरू होने के कारण शुभ कार्य, नई शुरुआत और विशेष पूजन के लिए उपरोक्त शुभ मुहूर्त का ही पालन करें।