Home Education GATE 2026 का शेड्यूल जारी: 7 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा, जानें...

GATE 2026 का शेड्यूल जारी: 7 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा, जानें विषयवार पूरा टाइमटेबल

05 जनवरी, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Education Desk:  आईआईटी गुवाहाटी ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह परीक्षा 7 फरवरी 2026 से कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में आयोजित की जाएगी। गेट 2026 देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में होगी।

परीक्षा का समय:

  • सुबह की शिफ्ट: 9:30 बजे से 12:30 बजे तक

  • दोपहर की शिफ्ट: 2:30 बजे से 5:30 बजे तक

जो उम्मीदवार MTech, MS और PhD जैसे उच्च शिक्षा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए गेट 2026 की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए आईआईटी गुवाहाटी ने मॉक टेस्ट भी उपलब्ध करा दिए हैं। मॉक टेस्ट से अभ्यर्थी परीक्षा पैटर्न, स्क्रीन लेआउट और प्रश्नों के प्रकार को समझ सकते हैं।

संस्थान ने स्पष्ट किया है कि मॉक टेस्ट में दिखने वाले फीचर्स वास्तविक परीक्षा से अलग हो सकते हैं। मॉक टेस्ट के सवालों का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा और न ही कोई स्कोर कार्ड जारी होगा। इसका उद्देश्य केवल उम्मीदवारों को परीक्षा प्रक्रिया से परिचित कराना है।

प्रश्न पत्र का प्रारूप:
गेट 2026 में

  • मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (MCQ)

  • मल्टीपल सिलेक्ट क्वेश्चन (MSQ)

  • न्यूमेरिकल आंसर टाइप (NAT)
    के सवाल पूछे जाएंगे।

GATE 2026 विषयवार परीक्षा तिथि:

7 फरवरी 2026 (शनिवार)

  • सुबह: AG, ES, GG, IN, MA, MN, TF, XE, XL

  • दोपहर: AE, BT, CH, CY, GE, PH, XH

8 फरवरी 2026 (रविवार)

  • सुबह: CS-1, ST

  • दोपहर: CS-2, EY, NM, PE

14 फरवरी 2026 (शनिवार)

  • सुबह: CE-1, EE, PI

  • दोपहर: BM, CE-2, ME, MT

15 फरवरी 2026 (रविवार)

  • सुबह: EC

  • दोपहर: AR, DA

गेट 2026 की परीक्षा शनिवार और रविवार को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा शेड्यूल ध्यान से देखें और मॉक टेस्ट के जरिए अपनी तैयारी को और मजबूत करें।