पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर सुनवाई, CBI ने जवाब के लिए मांगा समय

पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर सुनवाई, CBI ने जवाब के लिए मांगा समय

24 दिसंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Chandigarh Desk:  आठ लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार पंजाब के पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर बुधवार को सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सीबीआई ने अदालत से याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा, जिसे स्वीकार कर लिया गया। फिलहाल भुल्लर चंडीगढ़ की बुडैल जेल में बंद हैं। इससे पहले अदालत भुल्लर की ओर से दायर उन अर्जियों को मंजूरी दे चुकी है, जिनमें सीबीआई जांच अधिकारियों की कॉल डिटेल और टावर लोकेशन रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने के साथ-साथ मोहाली के डीसी कॉम्प्लेक्स से चंडीगढ़ स्थित सीबीआई कार्यालय तक के रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज संरक्षित करने का आदेश दिया गया था। इन आदेशों को भुल्लर के पक्ष में अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे उन्हें अपनी बेगुनाही साबित करने में मदद मिल सकती है।