दूसरे T20 में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11? क्या संजू सैमसन को मिलेगा मौका या जितेश ही करेंगे कीपिंग?

दूसरे T20 में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11? क्या संजू सैमसन को मिलेगा मौका या जितेश ही करेंगे कीपिंग?

11 दिसंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Sports Desk:  भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (11 दिसंबर) चंडीगढ़ के मुल्लनपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम सात बजे से खेला जाएगा। कटक में हुए पहले मैच में 101 रनों से धमाकेदार जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। हार्दिक पांड्या की 59 रनों की पारी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई है। खास बात यह है कि इस मैदान पर पहली बार पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा और मैच से पहले युवराज सिंह व हरमनप्रीत कौर के नाम पर स्टैंड्स का उद्घाटन भी होगा। प्लेइंग-11 की बात करें तो भारत अपने विनिंग कॉम्बिनेशन में बदलाव करने की संभावना कम रखता है। सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल भले ही हालिया फॉर्म में न हों, लेकिन कप्तान और उपकप्तान होने के चलते उन्हें बाहर करना मुश्किल है। असली मुकाबला विकेटकीपर की भूमिका के लिए है, जहां जितेश शर्मा को संजू सैमसन पर प्राथमिकता मिल सकती है। गेंदबाजी विभाग लगभग तय माना जा रहा है, जिसमें जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह का खेलना निश्चित है। वहीं अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती के कारण कुलदीप यादव को बाहर बैठना पड़ सकता है। संभावित भारतीय प्लेइंग-11 में अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह शामिल हो सकते हैं।