02 दिसंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Chandigarh Desk: चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में सोमवार शाम गैंगस्टर इंद्रप्रीत पैरी की गो*ली मा* रकर ह*त्या कर दी गई। पैरी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप से जुड़ा हुआ था। घटना के बाद गोल्डी बराड़ का एक ऑडियो क्लिप सामने आया, जिसमें वह लॉरेंस बिश्नोई को सीधी धमकी देते हुए कहता है कि “आज पैरी को मरवाया, अब उलटी गिनती शुरू कर ले।” गोल्डी ने आरोप लगाया कि लॉरेंस ने पैरी को फोन पर “परिवार की बात” के बहाने बुलाया और फिर प्लान बनाकर उसकी ह*त्या करवाई।
बराड़ ने दावा किया कि पैरी और उसके परिवार ने हमेशा लॉरेंस का साथ दिया, लेकिन उसने विश्वासघात किया। ऑडियो में गोल्डी कहता है कि “यारी के नाम पर भी कलंक, दुश्मनी के नाम पर भी कलंक।”
CCTV व फोरेंसिक जांच से पता चला है कि ह*त्या पूरी तरह योजनाबद्ध थी—पहले कार में बैठे शूटर ने फा*यरिंग की, फिर पीछे चल रही Creta में मौजूद साथियों ने सुनिश्चित करने के लिए और गो*लियां चलाईं।











