01 दिसंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
National Desk: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर जारी बहसों के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) के अनुसार 2025 में जनवरी से नवंबर तक औसत AQI सिर्फ 187 दर्ज किया गया, जो 2018 के बाद सबसे कम है। 2020 के लॉकडाउन वर्ष को छोड़कर यह बीते सात साल का सबसे बेहतर आंकड़ा है।
पिछले सालों की तुलना में इस बार गंभीर श्रेणी (AQI 400+) वाले दिन भी सिर्फ 3 रहे, जबकि 2024 में 11, 2023 में 12 और 2021 में 17 ऐसे दिन दर्ज किए गए थे। इस साल एक भी दिन AQI 450 से ऊपर नहीं गया।
PM2.5 और PM10 में सुधार
27 नवंबर तक PM2.5 का औसत स्तर 85 माइक्रोग्राम/क्यूबिक मीटर रहा—2020 के बराबर और 2018 के बाद सबसे कम।
PM10 का औसत भी 183 रहा, जो 2020 को छोड़कर सात वर्षों में सबसे कम है।
CAQM ने कहा कि वह दिल्ली-NCR में प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण के उपायों को और सख्ती से लागू करने में सभी एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।
लेकिन आज फिर बिगड़े हालात…
रविवार को AQI 269 था, लेकिन सोमवार को हवा दोबारा ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई और AQI 300+ हो गया।
आनंद विहार: 325
ITO: 325
इंडिया गेट–कर्तव्य पथ: 267
शहर के कई इलाकों में स्मॉग की परत छाई रही और एयर क्वालिटी तेजी से गिरावट दर्ज करती दिखी।













