एक्ने और पिंपल्स में क्या है असली अंतर? ज्यादातर लोग नहीं जानते ये फर्क

एक्ने और पिंपल्स में क्या है असली अंतर? ज्यादातर लोग नहीं जानते ये फर्क

25 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Lifestyle Desk: आजकल खराब खानपान, प्रदूषण और हार्मोनल बदलाव की वजह से युवाओं में एक्ने और पिंपल्स की समस्या तेजी से बढ़ रही है। अक्सर लोग इन दोनों को एक ही मान लेते हैं, जबकि एक्ने और पिंपल्स दो अलग स्किन कंडीशन्स हैं और इनका इलाज भी अलग-अलग होता है। एक्ने एक लंबी चलने वाली स्किन समस्या है, जिसमें चेहरे, पीठ या शरीर पर कई तरह के दर्दनाक, लाल और सूजन वाले दाने निकल सकते हैं। ये कई कारणों से होते हैं, जैसे हार्मोनल असंतुलन, ज्यादा सीबम बनना, बैक्टीरिया, अनहेल्दी डाइट या जेनेटिक फैक्टर। दूसरी ओर, पिंपल्स आमतौर पर ऑयली स्किन, धूल-मिट्टी, पसीने, एलर्जी या स्ट्रीट फूड के अधिक सेवन के कारण निकलते हैं। पिंपल्स एक-एक करके आते हैं और कुछ दिनों में ठीक भी हो जाते हैं, जबकि एक्ने लंबे समय तक रहकर दाग-धब्बे छोड़ सकते हैं।

एक्ने के कई प्रकार होते हैं, जैसे ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स, पप्यूल्स और पस्ट्यूल्स, जबकि पिंपल्स उतने गंभीर नहीं होते और सही स्किन केयर से जल्दी ठीक हो जाते हैं। दोनों समस्याओं के पीछे एक समान कारण है—स्किन में सीबम का अधिक बनना। अगर आप इनसे छुटकारा पाना चाहते हैं तो अपनी डाइट से जंक फूड और ऑयली आइटम्स हटाएं, दिनभर पर्याप्त पानी पिएं और स्किन की सफाई का खास ध्यान रखें। अगर एक्ने लंबे समय तक बने रहें या बार-बार बढ़ें, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेकर सही उपचार जरूरी है।