कैथल में अज्ञात व्यक्ति का श/व बरामद

कैथल में अज्ञात व्यक्ति का श/व बरामद

25 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Haryana Desk:  कैथल जिले के सेक्टर 18 में करनाल रोड के पास सड़क किनारे एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह की सैर पर निकले लोगों ने जब प्रेस खोखे के पीछे पड़े इस शव को देखा, तो उन्होंने तुरंत सिविल लाइन थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया गया।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और न ही मौत का कारण स्पष्ट हो सका है। शव के पास से कोई भी ऐसा दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान की जा सके। सिविल लाइन थाना एसएचओ रामनिवास ने बताया कि शव को 72 घंटे के लिए अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच में जुटी हुई है, और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।