Home Hindi खेती, देसी खाना और फिटनेस—धर्मेंद्र का बेहद सादा और देसी लाइफस्टाइल

खेती, देसी खाना और फिटनेस—धर्मेंद्र का बेहद सादा और देसी लाइफस्टाइल

खेती करना, देसी चीजें खाना…दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का कुछ ऐसा था लाइफस्टाइल

24 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Lifestyle Desk: 89 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह चुके बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अपने सादगीभरे और देसी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते थे। लोनावला स्थित उनके फार्महाउस में उनका ज्यादातर वक्त खेती-बाड़ी, देसी सब्जियां उगाने, गाय-भैंसों की देखभाल और घर का बना सरल खाना खाने में बीतता था।

बढ़ती उम्र के बावजूद धर्मेंद्र ने खुद को हमेशा एक्टिव रखा। वह रोजाना हल्का व्यायाम, स्ट्रेचिंग, फिजियोथेरेपी करते और अपने काम को ही वर्कआउट बना लेते—जैसे साइकिलिंग से आटा पीसना। फार्महाउस के स्विमिंग पूल में तैरना भी उनके फिटनेस रूटीन का हिस्सा था।

वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपने इस देसी अंदाज की झलकें साझा करते—खेतों, पालतू पशुओं और फार्म के लोगों के साथ।
अपने सहज स्वभाव और प्राकृतिक जीवनशैली के कारण धर्मेंद्र लोगों के दिलों में हमेशा बेहद खास रहेंगे।