धर्मेंद्र के घर के बाहर एंबुलेंस पहुंची, इलाके में 50 मीटर तक बैरिकेडिंग

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के घर के बाहर सोमवार दोपहर को एंबुलेंस देखी गई, जिससे इलाके में हलचल मच गई। जानकारी के अ

24 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Bollywood Desk:  बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के घर के बाहर सोमवार दोपहर को एंबुलेंस देखी गई, जिससे इलाके में हलचल मच गई। जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस घर में प्रवेश करने के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई और घर से करीब 50 मीटर तक बैरिकेडिंग की गई।

पड़ोसियों और स्थानीय लोगों द्वारा वायरल किए गए वीडियो में देखा गया कि इलाके में असामान्य भीड़ और सुरक्षा इंतजाम थे। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि एंबुलेंस किसके लिए आई थी या किसकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर मेडिकल टीम घर पहुंची। अधिकारी और धर्मेंद्र के परिवार की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान अभी जारी नहीं किया गया है।