Home Hindi इस्लामिक देश दुबई में खुला दुनिया का सबसे बड़ा आयरिश बार, मिलेगा...

इस्लामिक देश दुबई में खुला दुनिया का सबसे बड़ा आयरिश बार, मिलेगा 148 से ज्यादा बियर का आनंद

इस्लामिक देश दुबई में खुला दुनिया का सबसे बड़ा आयरिश बार, मिलेगा 148 से ज्यादा बियर का आनंद

24 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

International Desk:  इस्लाम धर्म में शराब हराम होने के बावजूद, दुबई में दुनिया का सबसे बड़ा बार खुला है। यह बार McCafferty’s JVC जुमेरा विलेज सर्कल में स्थित है और लगभग 32,000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है, जो कि एक फुटबॉल मैदान के आधे आकार के बराबर है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में इसे दुनिया का सबसे बड़ा बार और सबसे बड़ा आयरिश बार दर्ज किया गया है।

इस बार में 148 से अधिक बियर उपलब्ध हैं, जिनमें प्रसिद्ध आयरिश ब्रांड गिनीज बीयर (Guinness Beer) भी शामिल है। यहां की आउटडोर टैरेस, LED स्क्रीन, पूल और टेबल टेनिस जैसी सुविधाएं इसे खास बनाती हैं।

McCafferty’s JVC में आयरिश संस्कृति की झलक दिखाई देती है। पूरी छत पर फैली बार में लोग रूफटॉप पर बैठकर बीयर का आनंद ले सकते हैं। यहां आयरिश पब की पारंपरिक कलाकृतियां और प्राचीन सामान भी रखे गए हैं।

यह McCaffertys का यूएई में पांचवां और दुनिया भर में 18वां बार है। JVC शाखा को विशेष इसलिए माना जाता है क्योंकि यहां लाइव म्यूजिक, स्पोर्ट्स नाइट्स और आरामदायक माहौल का अनुभव मिलता है, जो आयरिश पब्स की पहचान है।