23 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Chandigarh Desk: चंडीगढ़ के सेक्टर-56 में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक शादीशुदा युवक की ते/जधार हथियार से हमला कर ह/त्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मृ/तक के घर में मातम का माहौल छा गया।
युवक की पहचान विशाल के रूप में
पुलिस के अनुसार मृ/तक की पहचान 26 वर्षीय विशाल, निवासी सेक्टर-56, के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ रहता था। उसकी शादी को तीन वर्ष हुए थे और एक दो साल की बेटी है। विशाल सेक्टर-7 में एक ठेकेदार के पास सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत था।
बर्थडे पार्टी में हुआ विवाद बना मौ/त की वजह
घटना बीते दिन पड़ोसी ओमपाल के घर रखी गई बर्थडे पार्टी के बाद हुए विवाद का नतीजा बताई जा रही है। पार्टी में विशाल और आरोपी शुभम दोनों मौजूद थे। देर रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी शुभम ते/जधार हथियार लेकर आया और विशाल पर लगातार वार कर दिया।
चाकू के वार विशाल के दिल के आसपास और बाईं तरफ लगे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
अस्पताल में हुई मौ/त
घायल विशाल को तुरंत सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृ/त घोषित कर दिया। पुलिस ने श/व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि होगी।
आरोपी फरार, पुलिस ने शुरू की छापेमारी
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शुभम मौके से फरार हो गया। वह सेक्टर-38 में कैटरिंग का काम करता है। सेक्टर-56 पुलिस चौकी और पलसोरा पुलिस टीम उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी की लोकेशन का सुराग मिल गया है और गिरफ्तारी जल्द होने की उम्मीद है।
परिवार में कोहराम
युवक की मौ/त के बाद उसके घर में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोग इस घटना से बेहद आहत हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।













