21 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
National Desk: अगर आप आधार कार्ड में नाम, पता, मोबाइल नंबर या फोटो जैसी जानकारी अपडेट कराने की सोच रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि किस बदलाव के लिए कितना शुल्क देना होता है। UIDAI की ओर से तय किए गए ये सरकारी रेट देशभर में समान होते हैं।
आधार कार्ड आज हर नागरिक के लिए एक अहम दस्तावेज बन चुका है। मोबाइल सिम लेने से लेकर बैंक खाता खोलने, सरकारी योजनाओं का लाभ पाने, स्कूल-कॉलेज में दाखिला या KYC कराने तक—हर जगह इसकी जरूरत पड़ती है। इसलिए समय-समय पर इसमें जरूरी अपडेट कराना भी आम बात है।
बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट—अब एक साल तक मुफ्त पहले बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 125 रुपये देने पड़ते थे। लेकिन हाल ही में UIDAI ने इसे अगले एक साल के लिए पूरी तरह मुफ्त कर दिया है। इसके लिए आपको नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा।
बायोमेट्रिक, मोबाइल नंबर और फोटो अपडेट के शुल्क अगर आप अपने आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट के साथ मोबाइल नंबर या फोटो अपडेट करवाते हैं, तो इसके लिए 125 रुपये शुल्क लगता है।
वहीं, नाम, पता और मोबाइल नंबर तीनों को एक साथ अपडेट करवाने पर आपको 75 रुपये का भुगतान करना होता है।आधार रीप्रिंट और ऑनलाइन अपडेट की फीस आधार कार्ड रीप्रिंट करवाने पर शुल्क: 40 रुपये
ऑनलाइन डॉक्यूमेंट अपडेट: 14 जून 2026 तक मुफ्त, उसके बाद संभवतः 75 रुपये शुल्क लग सकता है। PVC आधार कार्ड—सिर्फ 50 रुपये में
UIDAI द्वारा जारी पीवीसी आधार कार्ड को आप घर बैठे आसानी से 50 रुपये में ऑर्डर कर सकते हैं। यह कार्ड डाक के जरिए आपके पते पर पहुंचाया जाता है। ऑर्डर करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट myAadhaar.uidai.gov.in पर जाएं।













