19 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
International Desk: दिल्ली ब्लास्ट की जांच के बीच रूस ने भारत को ऐसा रक्षा प्रस्ताव दिया है, जिसने पाकिस्तान की चिंता बढ़ा दी है। मॉस्को ने भारत के लिए अपने सबसे एडवांस्ड फिफ्थ-जेनरेशन फाइटर जेट Su-57E का अपग्रेडेड एक्सपोर्ट वर्जन पेश किया है। खास बात यह है कि इस जेट के साथ रूस ने भारत को अनलिमिटेड टेक्नोलॉजी ट्रांसफर का भी ऑफर दिया है। यह प्रस्ताव भारत–रूस के 60 साल पुराने रक्षा सहयोग को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है। पुतिन दिसंबर में भारत आने वाले हैं और उनके दौरे से पहले यह ऑफर बेहद रणनीतिक माना जा रहा है।
रूस ने भारत को क्या ऑफर दिया? दुबई एयर शो के दौरान रूस ने Su-57E के साथ एक बड़ा पैकेज भारत के सामने रखा। इसमें शामिल हैं—
Su-57E की आपूर्ति
भारत में लाइसेंस्ड प्रोडक्शन
नई एयर-लॉन्च्ड वेपन्स फैमिली
भारतीय हथियारों की इंटीग्रेशन
लंबी अवधि का मेंटेनेंस सपोर्ट
और सबसे बड़ा— अनरिस्ट्रिक्टेड टेक्नोलॉजी ट्रांसफर
Su-57E की खासियतें
1. पूरी तरह स्टेल्थ फाइटर
इसमें कंपोजिट बॉडी, रडार-एब्जॉर्बेंट कोटिंग और इंटरनल वेपन बे हैं। यह दुश्मन की नजर से लगभग अदृश्य रहकर हमला करने में सक्षम है।
2. सुपरक्रूज़ और एडवांस्ड स्टेल्थ
रूस का दावा है कि Su-57E सक्रिय रडार ऑन रहने पर भी न्यूनतम रडार सिग्नेचर देता है। इसकी सुपरसोनिक स्पीड लगातार लंबे समय तक बनी रहती है।
3. AI-सहायता वाला कॉकपिट
इसका हाई-ऑटोमेशन कॉकपिट पायलट को तुरंत निर्णय लेने में मदद करता है। AESA रडार 240 किमी तक लक्ष्य पकड़ सकता है और 360° सेंसर इसे ‘फ्लाइंग वॉचटावर’ बना देते हैं।
4. 10 से ज्यादा नए हथियार
Su-57E के साथ लंबी दूरी की एयर-टू-एयर मिसाइलें, स्टैंडऑफ वेपन्स और प्रिसिजन-गाइडेड बम प्रदर्शित किए गए। यह एक मिनी-आर्सेनल की तरह काम करता है।
पाकिस्तान की टेंशन क्यों बढ़ी?
रूस का यह प्रस्ताव भारत को सिर्फ स्टेल्थ फाइटर ही नहीं, बल्कि भविष्य की सैन्य तकनीक का पूरा पैकेज दे सकता है।
भारत को मिलेगा हाई-एंड स्टेल्थ जेट
दुश्मन की नजर में आए बिना कर सकेगा हमला
टेक्नोलॉजी ट्रांसफर से भारत अपनी क्षमताएं खुद विकसित करेगा
आगे चलकर घरेलू उत्पादन भी संभव
क्षेत्रीय सैन्य संतुलन भारत की ओर झुक सकता है
इसी वजह से पाकिस्तान की धुकधुकी तेज होना स्वाभाविक है।













