नौगाम पुलिस स्टेशन धमाका: 7 मौतें, कई अधिकारी शहीद

ग्राम पंचायतों, शहरी निकायों की मतदाता सूचियां वैबसाइट और ऐप पर उपलब्ध
RECORDER - 1

नौगाम 15 Nov 2025 Fact Recorder

National Desk : जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित नौगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार रात एक भीषण विस्फोट ने तबाही मचा दी। यह धमाका जब्त किए गए अमोनियम नाइट्रेट के बड़े भंडार में हुआ, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और 27 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में कम से कम पाँच की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि पूरे पुलिस स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मृतकों में ज्यादातर पुलिसकर्मी और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) के अधिकारी शामिल हैं, जो उस समय फरीदाबाद से लाई गई विस्फोटक सामग्री की जांच कर रहे थे। श्रीनगर प्रशासन के एक डिप्टी तहसीलदार समेत दो अन्य अधिकारी भी इस हादसे में अपनी जान गंवा बैठे।

धमाके से आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुँचा। घायलों को तुरंत 92 बेस अस्पताल और SKIMS में भर्ती कराया गया। विस्फोट की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पूरे क्षेत्र को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। सुरक्षा बल खोजी कुत्तों की मदद से धमाके वाली जगह की जांच में जुटे हुए हैं।