Home Hindi आज का राशिफल 11 नवंबर 2025: जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

आज का राशिफल 11 नवंबर 2025: जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

आज का राशिफल 11 नवंबर 2025: जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

11 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Rashifal Desk: मेष (Aries) आज चंद्रमा सुख भाव में गोचर कर रहा है, जिससे आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में सहयोगी आपकी सलाह लेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पिता की सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ (Taurus)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों से सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी योजना से लाभ संभव है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए स्रोत बनेंगे। भीड़भाड़ से दूर रहें। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

मिथुन (Gemini)
अधिकारियों के साथ चल रहा विवाद आज खत्म होगा। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे और घर के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। रुके हुए लेन-देन पूरे होंगे। यात्रा के दौरान सतर्क रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कर्क (Cancer)
आज मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। माता-पिता के सहयोग से पारिवारिक समस्या का समाधान मिलेगा। शुभ समाचार मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में दिन अनुकूल है। पुराने रुके कार्य पूरे होंगे और आर्थिक प्रगति के योग बन रहे हैं।

सिंह (Leo)
कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी, लेकिन कुछ नए विरोधी भी उत्पन्न हो सकते हैं। व्यापारियों को लाभ मिलेगा। धन संचय में वृद्धि होगी। व्यस्तता के कारण जीवनसाथी नाराज हो सकते हैं, इसलिए समय निकालें। विद्यार्थी सफलता प्राप्त करेंगे।

कन्या (Virgo)
कानूनी मामलों में जीत संभव है। संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। कार्यक्षेत्र में प्रयास सफल होंगे और पदोन्नति मिल सकती है। शाम को मित्रों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा और ससुराल पक्ष से सम्मान मिलेगा।

तुला (Libra)
आज लाभ के योग हैं। शुभ समाचार से परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। कार्यस्थल पर अटके हुए काम पूरे होंगे। प्रेम जीवन में नया उत्साह रहेगा। विदेशी साझेदारी के लिए दिन अनुकूल है। आर्थिक लाभ से कार्य में स्थिरता आएगी और संबंध मजबूत होंगे।

वृश्चिक (Scorpio)
व्यापार में लाभ होगा और योजनाएं सफल होंगी। संतान की प्रगति से प्रसन्नता मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें। सरकारी नौकरी में कार्य पर फोकस रखें। शाम का समय पूजा-पाठ या देवदर्शन में बितेगा। जीवनसाथी और पिता की सलाह से फायदा मिलेगा।

धनु (Sagittarius)
नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। विदेश से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। उधार दिया धन वापस मिल सकता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यशैली की प्रशंसा होगी और अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। विरोधी आपकी सफलता देखकर प्रभावित होंगे।

मकर (Capricorn)
पारिवारिक व आर्थिक विवाद सुलझेंगे। व्यापार में बड़ा लाभ संभव है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर में मेहमानों का आगमन होगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से उपहार प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थी उच्च शिक्षा में सफलता पाएंगे।

कुंभ (Aquarius)
आज मानसिक तनाव रह सकता है। लव लाइफ में कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी। भाई-बहन के विवाह प्रस्ताव बन सकते हैं। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। क्रोध और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद हो सकता है।

मीन (Pisces)
वैवाहिक जीवन में चल रही रुकावटें दूर होंगी। जीवनसाथी के साथ खरीदारी या घूमने जा सकते हैं। निवेश के लिए थोड़ा इंतजार करें। साझेदारी वाले व्यवसाय में लाभ होगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा और आप चुनौतियों का सामना दृढ़ता से करेंगे।