घी से बनाएं नैचुरल क्रीम -झुर्रियों और रूखी त्वचा की समस्या होगी दूर!

घी से बनाएं नैचुरल क्रीम -झुर्रियों और रूखी त्वचा की समस्या होगी दूर!

11 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Lifestyle Desk: घी से बनाएं नैचुरल फेस क्रीम: झुर्रियों, ड्राईनेस और टैनिंग से दिलाएगी छुटकारा, महंगे प्रोडक्ट्स भी पड़ेंगे फीके!
सर्दियों में त्वचा का रूखापन, झुर्रियां और डलनेस आम समस्या बन जाती हैं। ऐसे में अगर आप घर पर ही एक असरदार, नेचुरल और केमिकल-फ्री क्रीम बनाना चाहते हैं, तो देसी घी से तैयार यह DIY क्रीम आपके लिए परफेक्ट है। घी में मौजूद विटामिन्स और फैटी एसिड्स स्किन को गहराई से पोषण देते हैं और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाते हैं।

घी से क्रीम बनाने के लिए जरूरी सामग्री
2 चम्मच देसी घी
1 चम्मच एलोवेरा जेल
½ चम्मच गुलाब जल
1 विटामिन E कैप्सूल

क्रीम बनाने की विधि
एक साफ बाउल में देसी घी लें।
इसमें एलोवेरा जेल डालकर 2-3 मिनट तक फेंटें, जब तक यह स्मूद न हो जाए।
अब इसमें गुलाब जल और विटामिन E कैप्सूल का तेल मिलाएं।
सभी चीजों को अच्छी तरह ब्लेंड करें, जब तक यह हल्की, क्रीमी टेक्सचर में बदल जाए।
तैयार क्रीम को एक एयरटाइट जार में भरकर ठंडी और सूखी जगह पर रखें।
टिप: इसे फ्रिज में रखने से यह 15 से 20 दिन तक ताज़ा बनी रहती है।

ऐसे करें इस्तेमाल
रात में सोने से पहले चेहरा साफ करें और क्रीम की थोड़ी मात्रा हल्के हाथों से चेहरे व गर्दन पर मसाज करें।
नियमित इस्तेमाल से एक हफ्ते में ही स्किन सॉफ्ट, ग्लोइंग और हेल्दी दिखने लगेगी।

घी क्रीम के फायदे
त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करती है
झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करती है
डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन को घटाती है
सनबर्न और टैनिंग में राहत देती है
सर्दियों में ड्राई स्किन से बचाती है
सेंसिटिव स्किन पर भी सुरक्षित है
होंठों और हाथों की ड्राइनेस को दूर करती है
अब सर्दियों में आपकी स्किन रहेगी सॉफ्ट, हाइड्रेटेड और यूथफुल ग्लो से भरपूर, वो भी बिना किसी महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट के — सिर्फ देसी घी की नेचुरल ताकत से!