10 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Education Desk: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET 2024) का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट bsehresult.in या bseh.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि जैसी लॉगिन जानकारी का उपयोग करना होगा।
एचटीईटी परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी प्राथमिक शिक्षक (PRT), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) और स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT) के पदों के लिए पात्र होंगे। इस बार परीक्षा में लगभग 3.31 लाख उम्मीदवार शामिल हुए, लेकिन केवल 14% परीक्षार्थी ही सफल हो सके। लेवल 1 (PRT) का पास प्रतिशत 16.2%, लेवल 2 (TGT) का 16.4% और लेवल 3 (PGT) का 9.6% रहा।
परीक्षा 30 और 31 जुलाई को 673 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अनंतिम उत्तर कुंजी 31 जुलाई को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 1 से 3 अगस्त के बीच आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर मिला। परीक्षा के 101 दिन बाद परिणाम घोषित किया गया।
हरियाणा HTET 2025 रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें:
- आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- होमपेज पर HTET Result लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर/पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- स्क्रीन पर आपका HTET रिजल्ट 2025 प्रदर्शित होगा।
- भविष्य के लिए इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
यह रिजल्ट हरियाणा के उम्मीदवारों के लिए आगामी शिक्षक भर्ती में महत्वपूर्ण है।













