दूध और बेसन से बनाएं घरेलू उबटन: पाएं चेहरे पर इंस्टेंट ब्राइटनेस और नेचुरल ग्लो

दूध और बेसन से बनाएं घरेलू उबटन: पाएं चेहरे पर इंस्टेंट ब्राइटनेस और नेचुरल ग्लो

10 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Lifestyle Desk: सर्दियों के मौसम में त्वचा अक्सर रूखी और बेजान दिखने लगती है। ऐसे में अगर आप घर बैठे अपनी स्किन को नेचुरल तरीके से चमकदार बनाना चाहते हैं, तो दूध और बेसन से बना ये घरेलू उबटन आपके लिए परफेक्ट उपाय है। यह उबटन न सिर्फ डेड स्किन हटाता है, बल्कि त्वचा को भीतर से पोषण देकर नेचुरल ब्राइटनेस भी लाता है।

आवश्यक सामग्री
2 चम्मच बेसन
¼ चम्मच हल्दी
1 चम्मच शहद
1 चम्मच दूध
कुछ बूंदें गुलाब जल
उबटन बनाने की विधि
एक कटोरी में बेसन लें और उसमें हल्दी, शहद और दूध मिलाएं। अब इसमें कुछ बूंदें गुलाब जल डालकर स्मूद पेस्ट तैयार करें। इसे कुछ देर सेट होने के लिए रख दें ताकि सभी तत्व अच्छी तरह से ब्लेंड हो जाएं।
कैसे करें इस्तेमाल
चेहरे को किसी क्लींजर या फेसवॉश से साफ कर लें।
तैयार उबटन को ब्रश या उंगलियों की मदद से चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं।
इसे लगभग 20 मिनट तक सूखने दें।
सूख जाने के बाद गुनगुने पानी से हल्के हाथों से धो लें।
चेहरा धोने के बाद क्या करें
चेहरा धोने के बाद टोनर लगाएं। अगर आपके पास टोनर नहीं है, तो गुलाब जल का प्रयोग करें। इसके बाद अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइस्चराइज़र अप्लाई करें ताकि त्वचा की नमी बनी रहे।
इस उबटन के फायदे
त्वचा की नमी बनाए रखता है
डेड स्किन को हटाता है
स्किन टोन निखारता है
झुर्रियों से बचाव करता है
चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाता है