खेलों से न केवल शरीर स्वस्थ बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी होता है विकसितः ब्रम शंकर जिंपा

जिला स्तरीय प्राइमरी खेलों का पुरस्कार वितरण समारोह लाजवंती मल्टीपर्पज स्टेडियम होशियारपुर में धूमधाम से संपन्न हो गया है। इस दौरान विधायक ब्रम शंकर जिंपा

जिला स्तरीय प्राइमरी खेलों का पुरस्कार वितरण समारोह लाजवंती मल्टीपर्पज स्टेडियम में संपन्न                       मुख्य मेहमान व विशेष मेहमान ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

होशियारपुर,31 अक्टूबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Punjab Desk:  जिला स्तरीय प्राइमरी खेलों का पुरस्कार वितरण समारोह लाजवंती मल्टीपर्पज स्टेडियम होशियारपुर में धूमधाम से संपन्न हो गया है। इस दौरान विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की जबकि कैबिनेट मंत्री डा. रवजोत सिंह की ओर से सरपंच पलविंदर सिंह सज्जण, मेयर सुरिंदर कुमार व सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी ने विशेष मेहमान के तौर पर शिरकत कर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर उनका हौंसला बढ़ाया।

विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने जिला स्तरीय प्राइमरी खेलों के पुरस्कार वितरण समागम में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। खेलों से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी विकसित होता है। उन्होंने कहा कि बच्चे मोबाइल और टीवी से दूर रहकर खेलों में अधिक भाग लें ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। विधायक ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि होशियारपुर के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करें, यही हमारी कामना है।

      इस दौरान उप जिला शिक्षा अधिकारी(ए) अमनदीप शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय प्राइमरी खेल में कबड्डी लड़कों में ब्लाक मुकेरियां -2 पहले व होशियारपुर 2 बी दूसरे स्थान पर रहा। इसी तरह कबड्डी लड़कियों में कोट फतूही पहले व होशियारपुर 1ए दूसरे, सर्कल कबड्डी में टांडा-2 पहले व बुल्लोवाल दूसरे, रस्सा कसी में मुकेरियां-2 पहले व होशियारपुर-1ए दूसरे, खो-खो लड़कों में मुकेरियां-2 पहले व तलवाड़ा दूसरे, खो-खो लड़कियों में मुकेरियां-2 पहले व कमाही देवी दूसरे, मिनी हैंडबाल लड़कों में हाजीपुर पहले व माहिलपुर-2 दूसरे, मिनी हैंडबाल लड़कियों में माहिलपुर-2 पहले व माहिलपुर-1 दूसरे, फुटबाल लड़कों में गढ़शंकर-1 पहले व माहिलपुर-2 दूसरे, फुटबाल लड़कियों में माहिलपुर-1 पहले व माहिलपुर-2 दूसरे, 6ए साइड हाकी लड़कों में माहिलपुर-1 पहले व होशियारपुर 1ए दूसरे, 6ए साइड हाकी लड़कियों में माहिलपुर-1 पहले व मुकेरियां-1 दूसरे, बैडमिंटन लड़कों में होशियारपुर-2ए पहले व मुकेरियां-2 दूसरे, बैडमिंटन लड़कियों में होशियारपुर-2ए पहले व होशियारपुर 1बी दूसरे, शतरंज लड़कों में दसूहा-1 पहले व होशियारपुर-1बी दूसरे, शतरंज लड़कियों में होशियारपुर-1ए पहले व मुकेरियां-2 दूसरे स्थान पर रहा।

      100 मीटर लड़कों में होशियारपु-1ए पहले, हाजीपुर दूसरे व होशियारपुर 1-बी तीसरे स्थान पर रहा। 200 मीटर लड़कों में होशियारपुर 1 बी पहले, होशियारपुर 2 बी दूसरे व होशियारपुर-2 तीसरे, 400 मीटर लड़कों में कोट फतूही पहले, भूंगा-2 दूसरे, होशियारपुर-1ए व मुकेरियां-1 तीसरे स्थान पर रहे। 600 मीटर लड़कों में मुकेरियां-2 पहले, हाजीपुर दूसरे व होशियारपुर-2 बी तीसरे, 100 बाय 4 रिले मीटर लड़कों में होशियारपुर-2 बी पहले, होशियारपुर-1ए दूसरे व बुल्लोवाल तीसरे, लंबी छलांग लड़कों में होशियारपुर-2 बी पहले, गढ़शंकर-1 दूसरे, होशियारपुर-1बी व होशियारपुर-2ए तीसरे स्थान पर रहे। गोला फेंकने में माहिलपुर-1 पहले, दसूहा-1 दूसरे व टांडा-2 तीसरे, 100 मीटर लड़कियों में बुल्लोवाल पहले, गढ़शंकर-1 दूसरे व होशियारपुर1-ए तीसरे स्थान पर रहा। 200 मीटर लड़कियों में कोट फतूही पहले, माहिलपुर-1 दूसरे व भूंगा-1 तीसरे, 400 मीटर लड़कियों में होशियारपुर-1ए पहले, होशियारपुर-2बी दूसरे व होशियारपुर 2-बी तीसरे स्थान, 600 मीटर लड़कियों में बुल्लोवाल पहले, हाजीपुर दूसरे व दसूहा तीसरे, 100 बाय 4 रिले मीटर लड़कियों में होशियारपुर-2बी पहले, बुल्लोवाल दूसरे व होशियारपुर-1बी तीसरे, लंबी छलांग लड़कियों में कोट फतूही पहले, तलवाड़ा दूसरे व माहिलपुर-1 तीसरे, गोला फेंकने लड़कियों में दसूहा-1 पहले, दसूहा-2 दूसरे व होशियारपुर-1 बी तीसरे स्थान पर रहा।

      रिदमिक योग लड़कों में दसूहा-2 पहले, गढ़शंकर-2 दूसरे, रिदमिक योग लड़कियों में दसूहा-2 पहले, होशियारपुर-बी व तलवाडा दूसरे, ग्रुप योग लड़के 5 में दसूहा-2 पहले, गढ़शंकर-2 दूसरे, ग्रुप योग लड़कियां 5 में दसूहा-2 पहले, हाजीपुर दूसरे, व्यक्तिगत योग लड़कों में दसूहा-2 पहले, होशियारपुर-2 ए दूसरे, व्यक्तिगत योग लड़कियों में दसूहा-2 पहले, गढ़शंकर-2 दूसरे, जिमनास्टिक लड़के आर्टिस्टिक लड़के में होशियारपुर-2 बी पहले, होशियारपुर-1 बी दूसरे, जिमनास्टिक लड़कियां आर्टिस्टिक में होशियारपुर-2 बी पहले, होशियारपुर-2ए दूसरे, जिमनास्टिक सिंगल लड़कियां में होशियारपुर-2 बी पहले, दसूहा-2 दूसरे, जिमनास्टिक आर्टिस्टिक सिंगल लकड़े में होशियारपुर-2बी पहले, दसूहा-2 दूसरे, कराटे लड़कियां 18 किलोग्राम में होशियारपुर-2बी पहले, होशियारपुर-1बी दूसरे, कराटे लड़कियां 21 किलोग्राम में होशियारपुर 2 बी पहले, गढ़शंकर दूसरे, कराटे लड़कियां 24 किलोग्राम में होशियारपुर दो बी पहले, होशियारपुर-2 ए दूसरे, कराटे लड़कियां 27 किलोग्राम में होशियारपुर-2बी पहले, गढ़शंकर-दो दूसरे, कराटे लड़कियां 30 किलोग्राम में होशियारपुर-1बी पहले, होशियारपुर-2 बी दूसरे, कराटे लड़कियां 34 किलोग्राम में होशियारपुर 2बी पहले, गढ़शंकर-2 दूसरे, कराटे लड़कियां 34 प्लस किलोग्राम में होशियारपुर-2ए पहले, होशियारपुर-2 बी दूसरे, कराटे लड़के 20 किलोग्राम में होशियारपुर 1ए पहले, होशियारपुर-2 ए दूसरे, कराटे लड़के 23 किलोग्राम में होशियारपुर-1बी पहले व होशियारपुर-2बी दूसरे, कराटे लड़के 26 किलोग्राम में होशियारपुर-1ए पहले, होशियारपुर 2-बी दूसरे, कराटे लड़के 29 किलोग्राम में होशियारपुर 1-बी पहले, होशियारपुर-2ए दूसरे, कराटे लड़के 36 किलोग्राम में होशियारपुर-1बी पहले, होशियारपुर-1ए दूसरे, कराटे लड़के 36 प्लस किलोग्राम में होशियारपुर-2बी पहले व होशियारपुर-1ए दूसरे, कुश्ती 25 किलोग्राम में तलवाड़ा पहले व भूंगा-1 दूसरे, कुश्ती 28 किलोग्राम में माहिलपुर-दो पहले व मुकेरियां-1 दूसरे, कुश्ती 30 किलोग्राम में बुल्लोवाल पहले व होशियारपुर-1बी दूसरे, कुश्ती 32 किलोग्राम में भूंगा-1 पहले व टांडा-2 दूसरे स्थान पर रहा।