31 अक्टूबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Bollywood Desk: सैयारा’ फेम अनीत पड्डा का पशु प्रेम चर्चा में, सोशल मीडिया पर शेयर कीं मनमोहक तस्वीरें
‘सैयारा’ फेम अभिनेत्री अनीत पड्डा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं, जिनमें वे कुत्तों और बिल्लियों के साथ समय बिताती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में अनीत कभी बिल्लियों को दुलारती दिखती हैं, तो कभी कुत्ते को गोद में उठाए प्यार जताती हैं।
अनीत ने पोस्ट के साथ एक भावनात्मक संदेश भी लिखा —
“इन आत्माओं के साथ कुछ समय बिताया जो बिना किसी भाषा के प्यार करते हैं। इन प्यारे जीवों के साथ समय बिताने और बदले में इतना प्यार पाने के लिए आभारी हूं।”
उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। फैंस ने कमेंट कर अनीत की तारीफों के पुल बांधे। एक यूजर ने लिखा, “आप बहुत दयालु हैं,” तो दूसरे ने कहा, “अनीत मैडम, आपकी मुस्कान और दिल दोनों खूबसूरत हैं।”
जानवरों के प्रति अपने स्नेह और संवेदनशीलता के लिए जानी जाने वाली अनीत पड्डा ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सैयारा’ में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 579 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
अब अनीत अपनी आने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ की तैयारी में व्यस्त हैं, जो 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी।
यह पोस्ट अनीत के सिर्फ स्टारडम ही नहीं, बल्कि उनके संवेदनशील और दयालु व्यक्तित्व की झलक भी पेश करती है।













