Horoscope Today 27 October 2025: जानें, आज का दिन आपकी राशि के लिए क्या खास लेकर आया है

Horoscope Today 27 October 2025: जानें, आज का दिन आपकी राशि के लिए क्या खास लेकर आया है

27 अक्टूबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Rashifal Desk: आज 27 अक्टूबर 2025, सोमवार को चंद्रमा धनु राशि में गोचर करेगा, जिससे सभी राशियों के जीवन में अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेंगे।

मेष (Aries)
आज आप अपने निर्धारित कार्य पूरे कर पाएंगे, लेकिन दिशा सही रखें। धार्मिक कार्यों या यात्रा के योग हैं। गुस्से पर नियंत्रण रखें, नहीं तो घर या कार्यस्थल पर विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें।

वृषभ (Taurus)
काम में देरी और थकान महसूस होगी। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। नए काम की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल नहीं है। योग और ध्यान आपको राहत देंगे। परिवार में मतभेद से बचें।

मिथुन (Gemini)
आज शारीरिक और मानसिक ताजगी रहेगी। परिवार और दोस्तों के साथ समय अच्छा गुजरेगा। प्रेम जीवन में खुशी बनी रहेगी और कार्यस्थल पर आपकी सराहना होगी।

कर्क (Cancer)
आज आपकी परेशानियां कम होंगी। कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा और सहयोग भी प्राप्त होगा। विरोधी परास्त होंगे, सेहत भी बेहतर रहेगी।

सिंह (Leo)
विद्यार्थियों और रचनात्मक लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

कन्या (Virgo)
आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। मानसिक अशांति और परिजनों से मतभेद की संभावना है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। वाद-विवाद से बचें।

तुला (Libra)
नए काम शुरू करने के लिए दिन शुभ है। भाई-बहनों से मेलजोल बढ़ेगा। यात्राएं लाभदायक रहेंगी और कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio)
खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार में गलतफहमियां हो सकती हैं। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। जीवनसाथी से मतभेद संभव है। विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करें।

धनु (Sagittarius)
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। धार्मिक यात्रा या पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

मकर (Capricorn)
अत्यधिक मेहनत के बावजूद परिणाम उम्मीद से कम मिलेंगे। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। धार्मिक कार्यों में खर्च संभव है।

कुंभ (Aquarius)
दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र में सफलता और आर्थिक लाभ के योग हैं। अविवाहितों के विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी और आय में वृद्धि होगी।

मीन (Pisces)
आज कार्यक्षेत्र में सफलता और पदोन्नति के योग हैं। उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी।