16 अक्टूबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Chandigarh Desk: चंडीगढ़ में तेज रफ्तार Thar का कहर देव समाज कॉलेज के पास 2 युवतियां कु*चली, चालक फरार चंडीगढ़ में एक बार फिर तेज रफ्तार Thar ने हाहाकार मचा दिया। शहर के सेक्टर-45, देव समाज कॉलेज के पास एक बेकाबू थार ने सड़क पार कर रही दो युवतियों को कुचल डाला। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों युवतियां लहू*लुहान होकर सड़क पर तड़पती नजर आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और दोनों युवतियों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान एक युवती की मौ*त हो गई, जबकि दूसरी युवती का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह दोनों सगी बहनें थीं।
हादसे के समय थार चालक ने वाहन रोकने की जहमत नहीं उठाई और तेज रफ्तार में दोनों युवतियों को कु*चलते हुए मौके से फरार हो गया। इस हादसे ने आसपास के लोगों में हड़कंप मचा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है और चालक की तलाश जारी है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह घटना चालक की बेहद लापरवाही और क्रूरता का नतीजा है। सड़क पर रहते हुए भीड़-भाड़ और वाहन की तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने चेताया है कि घटना में शामिल थार चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों के खतरों की गंभीर चेतावनी है।













