पंजाब में ASI ने फा*यरिंग कर की आ*त्महत्या: डीआईजी हाउस में ड्यूटी, कनाडा में रहते हैं बच्चे

पंजाब में ASI ने फा*यरिंग कर की आ*त्महत्या: डीआईजी हाउस में ड्यूटी, कनाडा में रहते हैं बच्चे

15 अक्टूबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Punjab Desk: लुधियाना में ASI ने डीआईजी हाउस में फायरिंग कर की आत्महत्या, कनाडा में रहते हैं बच्चे लुधियाना। रानी झांसी रोड स्थित डीआईजी लुधियाना रेंज सतिंदर सिंह के घर ड्यूटी पर तैनात एएसआई तीर्थ सिंह (50) ने सोमवार रात अपनी सर्विस रिवाल्वर से अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

🔹 घटना का विवरण

तीर्थ सिंह पिछले चार-पांच साल से डीआईजी हाउस में ही ड्यूटी दे रहे थे। सोमवार रात करीब 3 बजे उन्होंने अपनी निर्धारित ड्यूटी के दौरान यह कदम उठाया। साथी कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुँचाया, लेकिन तीर्थ सिंह को बचाया नहीं जा सका।

सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और थाना डिवीजन आठ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

🔹 निजी जीवन

तीर्थ सिंह मूल रूप से मुल्लांपुर दाखा क्षेत्र के रहने वाले थे। उनके तीन बच्चे कनाडा में रहते हैं। डीआईजी हाउस में वह मिसलेनियस स्टोर कीपर के पद पर तैनात थे।

🔹 आ*त्महत्या का कारण अज्ञात

पुलिस ने बताया कि गोली की आवाज सुनते ही अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्हें तीर्थ सिंह का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। एसीपी सिविल लाइन गुरइकबाल सिंह के अनुसार, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि तीर्थ सिंह ने आत्महत्या क्यों की।

पुलिस ने साथी कर्मचारियों और परिजनों से जानकारी जुटानी शुरू कर दी है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।