गायक राजवीर जवंदा के निधन पर सौंद द्वारा शोक व्यक्त

Punjabi Singer Rajvir Jawanda Dies Days After Severe Road Accident


चंडीगढ़, 08 अक्टूबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Punjab Desk: पंजाब के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने प्रसिद्ध पंजाबी गायक राजवीर जवंदा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
सौंद ने कहा कि राजवीर जवंदा ने अपनी मेहनत, संघर्ष और लगन के बल पर पूरी दुनिया में नाम कमाया। जवंदा ने अपने गीतों और मधुर आवाज़ के माध्यम से पंजाबी संगीत को वैश्विक पहचान दिलाई। उनके गीतों ने युवाओं को पंजाब की मिट्टी, रिश्तों, विरसे और जज़्बातों से जोड़कर रखा।
सौंद ने कहा कि राजवीर जवंदा का निधन पंजाबी संगीत जगत के लिए एक बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई करना कठिन है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि परमात्मा दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और परिवार के सदस्यों व प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।