Home Business स्टॉक मार्केट 6 अक्टूबर: बैंकिंग शेयरों में तेजी, निफ्टी 100 में 100...

स्टॉक मार्केट 6 अक्टूबर: बैंकिंग शेयरों में तेजी, निफ्टी 100 में 100 अंकों की बढ़त, सेंसेक्स 325 अंकों उछला

Stock Market October 6: Banking

06 अक्टूबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Business Desk: भारतीय शेयर बाजार में बैंकिंग शेयरों की लहर, निफ्टी 100 अंक ऊपर; सेंसेक्स 325 अंकों की तेजी के साथ मजबूती पर                                                                                              भारतीय शेयर बाजार आज सोमवार को शुरुआत में सपाट नजर आया, लेकिन बैंकिंग शेयरों में खरीदारी के बाद तेजी देखने को मिली। निफ्टी 100 में 100 अंकों की बढ़त के साथ 25,000 के स्तर को पार कर गया। वहीं, सेंसेक्स में सवा 11 बजे तक 325 अंकों की मजबूती दर्ज की गई।

सुबह 9:30 बजे सेंसेक्स 10 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 81,196 और निफ्टी 8 अंकों की बढ़त के साथ 24,902 पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में बैंकिंग शेयरों ने बाजार को ऊपर खींचा। निफ्टी बैंक 187 अंक या 0.34 प्रतिशत की मजबूती के साथ 55,776 पर रहा। इसके अलावा आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, प्राइवेट बैंक और सर्विसेज इंडेक्स हरे निशान में थे।

वहीं, ऑटो, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, एनर्जी, इन्फ्रा और पीएसई इंडेक्स लाल निशान में रहे। सेंसेक्स के टॉप गेनर्स में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, इन्फोसिस और जॉमैटो शामिल रहे। टाटा स्टील, पावर ग्रिड, टाइटन, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी और एचयूएल टॉप लूजर्स रहे।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी सपाट कारोबार देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 32 अंक या 0.06 प्रतिशत बढ़कर 57,527 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 30 अंक या 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,908 पर बंद हुआ।

विशेषज्ञों का कहना है कि विकासोन्मुख मौद्रिक नीति और निवेशकों के सकारात्मक सेंटीमेंट को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली से चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन वित्त वर्ष 2027 के लिए विकास और कॉर्पोरेट आय से जुड़े सकारात्मक संकेत बाजार को मजबूती दे सकते हैं।

विशेषज्ञों ने आगे कहा कि अमेरिका-भारत व्यापार समझौते से जुड़े सकारात्मक समाधान की प्रतीक्षा बाजार में तेजी का कारण बन सकता है। एशिया के बाजारों में टोक्यो और जकार्ता में तेजी रही, जबकि बैंकॉक और हांगकांग लाल निशान में रहे। अमेरिका के बाजार शुक्रवार को मिश्रित बंद हुए थे।