चंडीगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: IAS अजय चगति के रिटायरमेंट के बाद नए एडीशनल चार्ज, जानिए किसे क्या मिला

03 अक्टूबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Chandigarh Desk: चंडीगढ़ प्रशासन में फेरबदल: दो IAS अफसरों को अतिरिक्त चार्ज, अजय चगति के रिटायरमेंट के बाद बदलाव                                                                                                चंडीगढ़। आईएएस अजय चगति के 30 सितंबर 2025 को रिटायर होने के बाद चंडीगढ़ प्रशासन में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। प्रशासन ने दो आईएएस अफसरों को उनके वर्तमान कार्यभार के साथ-साथ अतिरिक्त जिम्मेदारी (एडीशनल चार्ज) सौंपा है।

आदेश के मुताबिक, एजीएमयूटी कैडर 2009 बैच के आईएएस स्वप्निल नाईक को सचिव पर्सोनेल विभाग और हाउस अलॉटमेंट कमेटी का कार्यभार दिया गया है। नाईक अपने मौजूदा कार्यभार को भी पहले की तरह संभालते रहेंगे। वहीं 2013 बैच के यूटी कैडर आईएएस प्रदीप कुमार को चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड का चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) का अतिरिक्त चार्ज मिला है।

इस फेरबदल के साथ ही प्रशासन ने आईएएस मंदीप सिंह बराड़ को चंडीगढ़ का अस्थाई मुख्य सचिव और हेल्थ सचिव का कार्यभार सौंपा है। बराड़ पहले से ही चंडीगढ़ के गृह सचिव पद पर तैनात हैं और उन्हें इस समय प्रशासनिक तौर पर सबसे पावरफुल अफसर माना जा रहा है। बराड़ हरियाणा कैडर 2005 बैच के आईएएस हैं और इससे पहले वे चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर भी रह चुके हैं।

इसके अलावा, आईएएस राजीव वर्मा को रिलीव कर दिया गया है, और वे अब दिल्ली के नए मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

इस बदलाव के बाद चंडीगढ़ प्रशासन में प्रशासनिक कार्यों की देखरेख और विभागीय समन्वय को बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है।