फिरोजपुर, 29 सितंबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Punjab Desk: शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर युवा सेवाओं बोर्ड और आम आदमी पार्टी की यूथ विंग द्वारा हल्का फिरोजपुर दीहाती में बाजीदपुर साहिब गुरुद्वारा और हल्का गुरूहरसहाय में गोलू के मोड़ पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए।
यह जानकारी जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी हरजिंदर सिंह घागा ने दी। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की पहल पर पूरे पंजाब में शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर लगाए गए हैं। जिले के विभिन्न विधानसभा हलकों में भी रक्तदान शिविर आयोजित किए गए और बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।













