विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने धोबी घाट चौक से शिमला पहाड़ी तक बनी नई सड़क जनता को समर्पित की – 60 लाख रुपए की लागत से बनी सड़क

जनहित से जुड़े विकास कार्यों को गति देते हुए होशियारपुर के विधायक एवं पंजाब विधानसभा की पटीशन कमेटी के चेयरमैन ब्रम शंकर ज़िम्पा ने आज धोबी घाट चौक

होशियारपुर, 20 सितंबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Punjab Desk:  जनहित से जुड़े विकास कार्यों को गति देते हुए होशियारपुर के विधायक एवं पंजाब विधानसभा की पटीशन कमेटी के चेयरमैन ब्रम शंकर ज़िम्पा ने आज धोबी घाट चौक से शिमला पहाड़ी तक नई बनी सड़क को जनता को समर्पित किया। इस सड़क के निर्माण पर 60 लाख रुपए की लागत आई है।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम पी.डी. आर्य समाज स्कूल, बहादरपुर चौक में समागम को संबोधित करते हुए विधायक ज़िम्पा ने कहा कि शहरवासियों को सुगम यातायात और बेहतर बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि इस सड़क का निर्माण लंबे समय से स्थानीय लोगों की मांग थी, जो अब पूरी हो चुकी है।
विधायक ने कहा कि पहली बार होशियारपुर में स्ट्राम सीवर का कार्य हुआ है, जिसके लिए शिमला पहाड़ी से भंगी चोअ तक पाइप लाइन डाली गई है। इस पर भी सवा दो करोड़ की लागत आई है।

विधायक ज़िम्पा ने कहा कि पंजाब सरकार शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में संतुलित विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता से किए गए सभी वायदे एक-एक कर पूरे किए जा रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने स्थानीय निवासियों से अपील की कि वे नए बने बुनियादी ढांचे की देखरेख करें और शहर को साफ-सुथरा रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

इस अवसर पर  में मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, सुरिंदर भोगल
ब्लॉक अध्यक्ष जसपाल सुमन, पार्षद मंजीत, पार्षद प्रदीप बिट्टू,विकास मट्टू, जोगिंदर राजा, निक्का सैनी, एडवोकेट अमरजोत सैनी के अलावा नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद थे।