17 सितंबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Rashifal Desk: इंदिरा एकादशी 2025 व्रत पारण: जानें शुभ मुहूर्त और विधि हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। साल 2025 में आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को पड़ने वाला इंदिरा एकादशी व्रत आज रखा जा रहा है। यह व्रत पितृ पक्ष में आता है और माना जाता है कि इसे करने से भगवान विष्णु की कृपा के साथ-साथ पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।
इस व्रत को करने से पापों का नाश होता है, मनोकामनाएँ पूरी होती हैं और सभी कष्ट दूर होते हैं। व्रत का पारण करना उतना ही आवश्यक है जितना व्रत रखना।
व्रत पारण का मुहूर्त:
तिथि: 18 सितंबर, गुरुवार
समय: सुबह 6:07 से 8:34 बजे तक
द्वादशी तिथि का समापन: रात 11:24 बजे
व्रत पारण विधि:
सूर्योदय के बाद स्नान कर भगवान विष्णु की पूजा करें। मंत्रजप और विष्णु चालीसा का पाठ करें। तुलसी दल और मालपुए का भोग लगाएँ। सात्विक भोजन के साथ व्रत पारण करें और दान अवश्य दें।













