बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद हेतु जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की पहल

पंजाब स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी, एस.ए.एस. नगर के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी

होशियारपुर, 06 सितम्बर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Punjab Desk: पंजाब स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी, एस.ए.एस. नगर के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी
होशियारपुर रजिंदर अग्रवाल के आदेशानुसार जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी ने बाढ़ की मार झेल रहे प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए विशेष पहल शुरू की है।

इस संबंध में जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के सचिव नीरज गोयल ने बताया कि
ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देशों पर पीड़ितों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
यदि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के किसी भी व्यक्ति तक आवश्यकता अनुसार सहायता नहीं पहुंची है, या किसी व्यक्ति को दैनिक जीवन की आवश्यक वस्तुओं की तत्काल जरूरत है, तो वे सीधे जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के दफ्तर से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए टेलीफोन नंबर 01882-224114 उपलब्ध करवाया गया है।

उन्होंने कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति अपना नाम, पता, मोबाइल/व्हाट्सएप नंबर तथा आवश्यक वस्तुओं का विवरण उक्त नंबर पर दर्ज करवा सकते हैं। यह सुविधा प्राकृतिक आपदा के चलते आगामी 10 दिनों तक चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगी।