अक्षय कुमार ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए 5 करोड़ रुपए की मदद की, कहा- “यह दान नहीं, सेवा है”

अक्षय कुमार ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए 5 करोड़ रुपए की मदद की, कहा-

06 सितम्बर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Haryana Desk:  अक्षय कुमार ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए 5 करोड़ रुपए की मदद की, कहा- “यह दान नहीं, सेवा है”                                                                                                                  पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने 5 करोड़ रुपए का योगदान दिया है। उन्होंने इस राशि को दान नहीं बल्कि सेवा बताते हुए कहा कि जब वे किसी की मदद कर पाते हैं, तो खुद को धन्य महसूस करते हैं। अक्षय ने प्रार्थना की कि पंजाब जल्द ही इस कठिनाई से बाहर आए और प्रभावित परिवार फिर से सामान्य जीवन जी सकें।

इससे पहले पंजाब किंग्स ने भी अपने प्रशंसकों से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने की अपील की थी। टीम ने क्रिकेटर हरप्रीत सिंह बराड़ के माध्यम से एक वीडियो संदेश जारी किया।

राज्य में लगातार बारिश और बांधों के टूटने से भारी तबाही हुई है, और प्रशासन तथा सेना राहत कार्यों में जुटी है। अक्षय कुमार के अलावा कपिल शर्मा, दिलजीत दोसांझ, रणदीप हुड्डा, एमी वर्क, अर्जुन ढिल्लों और सुनंदा शर्मा जैसे कई कलाकारों ने भी पीड़ितों की मदद की है।