समाजसेवी संस्थाओं द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरण को सुचारू बनाने के लिए जिला प्रशासन ने अधिकारियों के नंबर जारी कर दिए हैं।

प्रशासन ने अपील की है कि समाजसेवी संस्थाएं राहत सामग्री बांटने से पहले प्रशासन से अवश्य संपर्क करें, ताकि सामग्री ज़रूरतमंदों तक सही

कार्यालय जिला लोक संपर्क अधिकारी, बटाला

Punjab Desk: प्रशासन ने अपील की है कि समाजसेवी संस्थाएं राहत सामग्री बांटने से पहले प्रशासन से अवश्य संपर्क करें, ताकि सामग्री ज़रूरतमंदों तक सही ढंग से पहुंच सके।

जिला स्तर पर श्रीमती नवजोत शर्मा (जिला परिवहन अधिकारी, मोबाइल 96469-62024) और हरप्रीत सिंह (डीडीपीओ, मोबाइल 88723-00819) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

डेरा बाबा नानक हलके के लिए तहसीलदार लक्ष्मण सिंह (मोबाइल 98143-90280) और क्लर्क सरबजीत सिंह (मोबाइल 90285-40001) को नोडल अधिकारी तैनात किया गया है।

इसी तरह तहसील दिनानगर के लिए बलविंदर सिंह (तहसीलदार, मोबाइल 99884-90394) और कंवलप्रीत सिंह (इंस्पेक्टर सहकारिता, मोबाइल 70093-10141) को, वहीं कलानौर तहसील के लिए नायब तहसीलदार जगदीप इंदर सिंह (मोबाइल 98140-39922) और कानूनगो कुलबीर सिंह (मोबाइल 98779-14464) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

डिप्टी कमिश्नर श्री दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि जिला और तहसील स्तर पर बनाए गए इन सहायता सेल से संस्थाएं बाढ़ पीड़ितों की ज़रूरतों, प्रभावित क्षेत्रों में सामग्री वितरण, रेस्क्यू और राहत कार्य, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, खाद्य सामग्री, पशुओं की दवाइयां, राहत कैंप, हाइजीन और सैनिटरी किट आदि से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।

उन्होंने कहा कि इन सेल का उद्देश्य यही है कि हर बाढ़ प्रभावित व्यक्ति तक समय पर सहायता पहुंच सके।