27 अगस्त 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Punjab Desk: पंजाब में लगातार हो रही भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। कई जिलों में पानी भरने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के सभी स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया है। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि पंजाब के सभी सरकारी और निजी प्राइमरी, सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी स्कूल 27 से 30 अगस्त 2025 तक बंद रहेंगे।














