25 अगस्त 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
National Desk: यूपी में आज 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कल से मिलेगी राहत उत्तर प्रदेश में सक्रिय मानसून ने बीते तीन दिनों से तराई और दक्षिणी जिलों में जोरदार बारिश कराई है। मौसम विभाग ने सोमवार, 25 अगस्त को पूर्वी यूपी और तराई क्षेत्र के 30 जिलों में मध्यम से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, 26 अगस्त से अगले पांच दिन प्रदेश में बारिश की तीव्रता घटने की संभावना है।
रविवार को सोनभद्र में सबसे अधिक 130 मिमी बारिश दर्ज हुई। इसके अलावा मिर्जापुर में 105 मिमी, भदोही में 98 मिमी और प्रयागराज में 72 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
जिन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से बारिश में कमी आने लगेगी और लोगों को लगातार पांच दिन तक राहत मिलेगी।













