21 अगस्त 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Chandigarh Desk: चंडीगढ़ फोटोग्राफर एसोसिएशन और निकॉन कंपनी के सहयोग से चंडीगढ़ में सिनेमैटिक वीडियो वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप का संचालन गगन सिंह ने किया, जिसमें उन्होंने फोटोग्राफरों को निकॉन के आधुनिक कैमरा फीचर्स और नवीनतम तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
वर्कशॉप में बड़ी संख्या में फोटोग्राफरों ने हिस्सा लिया और नई तकनीकों से रूबरू होकर अपनी कला को निखारने का अवसर प्राप्त किया। इस मौके पर चंडीगढ़ फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष सरोज चौहान अपनी टीम और सदस्यों के साथ मौजूद रहे। उन्होंने निकॉन कंपनी और गगन सिंह का इस सार्थक आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।












