राज्य सरकार ने अब तक युवाओं को दीं 55,000 सरकारी नौकरियां – विधायक एडवोकेट अमरपाल सिंह

विधायक एडवोकेट अमरपाल सिंह किशनकोट ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने अब तक युवाओं को लगभग 55,000 सरकारी

दफ़्तर ज़िला लोक संपर्क अधिकारी, बटाला                                                                              विधायक एडवोकेट अमरपाल सिंह ने ‘लोक मिलनी’ के तहत हलके के लोगों की समस्याएं सुनकर किया समाधान।

श्री हरगोबिंदपुर साहिब/बटाला, 14 अगस्त 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Punjab Desk: विधायक एडवोकेट अमरपाल सिंह किशनकोट ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने अब तक युवाओं को लगभग 55,000 सरकारी नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को नौकरियां पूरी योग्यता के आधार पर, बिना किसी सिफारिश या रिश्वत के दी गई हैं।

आज उन्होंने अपने कार्यालय में हलके के लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के बाद कहा कि पंजाब सरकार ने जहां विकास कार्यों की गति को तेज किया है, वहीं लोगों तक पहुंचकर उनकी मुश्किलों का हल भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हलके का चहुंमुखी विकास उनकी प्राथमिकता है और पारदर्शी तरीके से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मान के नेतृत्व वाली सरकार का लक्ष्य पंजाब वासियों को साफ-सुथरी, पारदर्शी और जवाबदेह सेवाएं देना है। इसी उद्देश्य से हाल ही में भर्ती किए गए 504 पटवारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं और सरकार लगातार पारदर्शी तरीके से विभिन्न विभागों में नियुक्तियां कर रही है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के युवाओं को राज्य की सेवा का अवसर देने के लिए पटवारियों की अन्य रिक्त पदों पर भी जल्द भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार राज्य से भ्रष्टाचार की जड़ को समाप्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि जनता की भलाई के लिए पारदर्शी और कुशल प्रशासनिक ढांचा सुनिश्चित किया जा सके।