विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: ‘अनगिनत लोगों के दर्द और संघर्ष को याद करने का दिन’, PM मोदी

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: PM मोदी और गृह मंत्री शाह ने दी श्रद्धांजलि, कांग्रेस पर भी निशाना

14 अगस्त 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

National Desk: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: PM मोदी और गृह मंत्री शाह ने दी श्रद्धांजलि, कांग्रेस पर भी निशाना                                                                                                                          14 अगस्त को देशभर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर 1947 के विभाजन के दौरान झेली गई पीड़ा और संघर्ष को याद करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा कि यह दिन “अनगिनत लोगों के साहस और अकल्पनीय क्षति के बावजूद नए सिरे से शुरुआत करने की ताकत” को सम्मान देने का है। पीएम मोदी ने कहा कि इस दिन से हमें देश की एकता और सद्भाव के बंधन को मजबूत करने की जिम्मेदारी का स्मरण भी होता है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी विभाजन पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी और कांग्रेस पर देश को विभाजित कर “मां भारती के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने” का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विभाजन ने हिंसा, शोषण और विस्थापन की असीम पीड़ा दी, जिसे देश कभी भूल नहीं सकता।

मोदी सरकार ने 2021 में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की शुरुआत की थी, ताकि विभाजन के दौरान जान गंवाने वालों को याद किया जा सके और उनके बलिदान को पीढ़ियों तक स्मरण रखा जा सके।

1947 में विभाजन के समय ब्रिटिश भारत को दो स्वतंत्र देशों—भारत और पाकिस्तान—में बांटा गया था। भारत 15 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाएगा।