रामायण फेम लक्ष्मण रवि दुबे ने किए माता विंध्यवासिनी के दर्शन..

रामायण फेम लक्ष्मण रवि दुबे ने किए माता विंध्यवासिनी के दर्शन..

01 August 2025 Fact Recorder

Bollywood Desk: रामायण में लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे रवि दुबे ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन, सोशल मीडिया पर साझा किया भावुक संदेश

टीवी एक्टर और ‘रामायण’ फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे रवि दुबे हाल ही में उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थित विंध्याचल धाम पहुंचे। यहां उन्होंने मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए और इस आध्यात्मिक अनुभव को अपने फैंस के साथ साझा किया। रवि ने अपने इंस्टाग्राम पर भक्ति से भरी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वे मां विंध्यवासिनी की शरण में नजर आ रहे हैं।

इमोशनल नोट में जताया आभार                                                                                                इन तस्वीरों के साथ रवि ने एक भावुक कैप्शन लिखा:
“इस दिव्य अनुभव के लिए आभारी हूं। जय मां… मां विंध्यवासिनी का दरबार अब श्री के नेतृत्व में विंध्य कॉरिडोर के पूरा होने के साथ और भी अधिक जगमगा रहा है। शक्तिपीठ विंध्याचल हर हर गंगे।”

उन्होंने वहां के लोगों का भी आभार जताया और इस यात्रा को अपने लिए एक विशेष आध्यात्मिक अनुभव बताया।

रवि दुबे का सफर

रवि दुबे टीवी जगत के चर्चित नाम हैं। उन्होंने 2006 में सीआईडी से अपने करियर की शुरुआत की थी और अब तक 16 से अधिक टीवी शोज में अभिनय कर चुके हैं। उन्होंने 2013 में एक्ट्रेस सरगुन मेहता से शादी की और दोनों सोशल मीडिया पर भी खासा सक्रिय रहते हैं।

रामायण फिल्म में निभा रहे अहम भूमिका

रवि इन दिनों निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ में लक्ष्मण की भूमिका को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म 2026 में रिलीज़ होगी। फिल्म में रणबीर कपूर राम की भूमिका निभा रहे हैं, साई पल्लवी सीता के किरदार में हैं, सनी देओल हनुमान के रूप में नजर आएंगे और साउथ सुपरस्टार यश रावण की भूमिका निभाएंगे। फिल्म दो भागों में रिलीज़ होगी और इसका निर्देशन और स्टारकास्ट इसे एक भव्य अनुभव बनाने की तैयारी में है।