18 जुलाई 2025 फैक्टर रिकॉर्डर
Chandigarh Desk: महिला हॉस्टल में कभी भी गिर सकती है फाल्स सीलिंग
महिला हॉस्टल के कमरों में जगह-जगह फाल्स सीलिंग गिर चुका है। कुछ गिरने के कगार पर हैं। अगर समय रहते फाल्स सीलिंग को सही नहीं किया गया तो खिलाड़ी चोटिल हो सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं छत पर लगे पानी के टंकी खुले पड़े हैं और उसमें कीड़े दौड़ रहे हैं। वहीं, गीजर सावर, वाशिंग मशीन तक खराब पड़े हैं। हॉस्टल की छत और फ्लोर पर जगह-जगह गंदा पानी भरा है। छत की गेट का
शीशा टूटा पड़ा है। जिस रास्ते अक्सर हॉस्टल के अंदर बंदर दाखिल हो जाते हैं। बरसात में कमरों में पानी भर जाता है और शौचालय गंदे पड़े हैं।
सात माह से स्पा में मसाज ऑयल नहीं
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में छह माह से मसाज ऑयल तक नहीं है। जनवरी 2025 में मसाज ऑयल खत्म हुआ था। उसके बाद से खिलाड़ी डिमांड भेज रहे हैं। आज तक मसाज ऑयल नहीं मिला। यहां एक भी फिजियोथेरेपी मशीन नहीं है। अगर कोई खिलाड़ी चोटिल हो जाए तो उसके उपचार के लिए खिलाड़ियों को सिविल अस्पताल में जाना पड़ता है। जबकि साल 2024 में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) ने तीन खेलों एथलेटिक्स, बॉक्सिंग और बैडमिंटन के लिए एक्सीलेंस सेंटर खोला गया था, उस समय खेल विभाग ने सभी सुविधाएं देने का दावा किया था।
खिलाड़ियों की सुविधाओं को लेकर करीब चार से पांच बार जिला खेल अधिकारी को पत्र लिख चुका हूं। मेरे पास न पैसा है और पावर। जो करना है, जिला खेल अधिकारी को करना है। अभी मैं दो माह की छुट्टी पर हूं। बेहतर जवाब खेल विभाग के अधिकारी ही दे पाएंगे। -चंदर लाल, हाई परफार्मेंस मैनेजर पंचकूला
एक्सीलेंस सेंटर के सभी खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं। खिलाड़ियों को समय पर खाना दिया जा रहा है। जो भी खिलाड़ियों ने कमियां बताई हैं, एक्सीलेंस सेंटर के हॉस्टल का दौरा कर खामियों को दूर किया जाएगा













