हरियाणा में ACB की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए CMO गिरफ्तार

04 July 2025 FACT RECORDER

Haryana Desk:  हरियाणा से बड़ी खबर: पलवल CMO डॉक्टर जयभगवान रिश्वत लेते गिरफ्तार

हरियाणा सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम ने देर शाम पलवल के सरकारी CMO डॉक्टर जयभगवान को ₹1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके सरकारी आवास की तलाशी के दौरान कुल ₹3 लाख नकद भी बरामद किए।

शिकायत में बताया गया कि डॉक्टर जयभगवान ने पलवल स्थित एक अस्पताल को बंद करने की धमकी दी ताकि ₹15 लाख की मांग पूरी हो सके। कथित तौर पर, अस्पताल संचालक पहले ₹6 लाख और फिर ₹1 लाख रिश्वत दे चुके थे, और अब ₹8 लाख शेष मांग रहे थे।

गुरुग्राम से आई ACB टीम ने शिकायत मिलने पर जांच शुरू की और आज डॉक्टर को ₹1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ IPC की धारा 308(2) और P.C. Act की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया।

‌आमजन से अपील:
यदि कोई सरकारी अधिकारी आपसे रिश्वत मांगता है, तो तुरंत Haryana ACB को टोल फ्री नंबर 1800‑180‑2022 या 1064 पर सूचित करें।