Home Hindi विधायक शैरी कलसी द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों के तहत वार्ड...

विधायक शैरी कलसी द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों के तहत वार्ड नंबर 22 सुखमनी कॉलोनी संगतपुरा रोड स्थित गली नंबर 3 का नींव पत्थर रखा गया

कार्यालय जिला जन संपर्क अधिकारी, बटाला                                                                             कहा – शहरवासियों की लंबे समय से लंबित मांगें की गईं पूरी

बटाला,23 जून 2025 फैक्टर रिकॉर्डर

Punjab Desk: पंजाब प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और बटाला के युवा विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों के अंतर्गत वार्ड नंबर 22 स्थित सुखमनी कॉलोनी संगतपुरा रोड पर गली नंबर 3 का नींव पत्थर रखा गया।

विकास कार्य की शुरुआत के बाद स्थानीय निवासियों से बातचीत करते हुए विधायक शैरी कलसी ने कहा कि बटाला शहरवासियों ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसके तहत वे 24 घंटे जनता की सेवा में हाज़िर हैं। उन्होंने कहा कि उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए और वे खुद लोगों के बीच जाकर उनकी दिक्कतें सुन रहे हैं और समाधान करवा रहे हैं।

बटाला शहर में हो रहे विकास कार्यों पर बात करते हुए विधायक ने बताया कि लोगों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए शहर की सड़कों और चौकों को चौड़ा किया गया है, जिसकी आम जनता सराहना कर रही है। इसके अलावा गुरदासपुर और अमृतसर से बटाला में प्रवेश करने वाले रास्तों पर सुंदर चौकों का निर्माण किया गया है। जालंधर की ओर से आने वाले मार्ग पर भी शानदार प्रवेश द्वार (गेट) का निर्माण कार्य जारी है।

हलके के लोगों को एक ही छत के नीचे विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से नए तहसील कॉम्प्लेक्स का निर्माण करवाया गया है, जिसका उद्घाटन जल्द किया जाएगा। शहर में स्थित लाइब्रेरी की पुरानी जर्जर इमारत को गिराकर नई इमारत बनाई गई है। सुखा सिंह – महताब सिंह चौक पर एक भव्य कला टॉवर लगाने का कार्य भी प्रगति पर है।

इसके साथ ही शहर के विभिन्न वार्डों में गली निर्माण का काम चल रहा है और जिन वार्डों में अभी गली निर्माण नहीं हो पाया है, वहां भी जल्द काम शुरू करवा दिया जाएगा।

इस मौके पर मोहल्ला निवासियों ने विधायक शैरी कलसी का धन्यवाद करते हुए कहा कि गली निर्माण कार्य से आवागमन में सहूलियत होगी और राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी।